April 2, 2026 1:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर बचाओ नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस

राजेन्द्र राणा के गढ़ सुजानपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

टिकट के चाह्वानों में दिखी अपनी डफली अपने राग वाली स्थिति

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

सियासत के सियासी रंग मे रंगे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में भले ही कांग्रेस अभी तक उपचुनावों के लिए प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतार पाई हो लेकिन कांग्रेस ने हमीरपुर बचाओ नारे के साथ अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस से बागी नेता राजेन्द्र राणा के गढ़ सुजानपुर में कांग्रेस ने मंगलवार अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए इसकी शुरूआत कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्र शेखर की मेजबानी में एकजुट हुए जिला हमीरपुर के कांग्रेस नेताओं ने सुजानपुर के चौकी जंबाला से ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान तक बाईक व कार रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुजानपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को लेकर यहां पंहुचे थे लेकिन विधानसभा उपचुनावों मे टिकट के चाह्वानों ने अपने अपने समर्थकों सहित इस रैली में भाग लेते हुए शक्ति प्रदर्शन किया है। सुजानपुर में कांग्रेस की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश पॉल्यूशन बोर्ड के सदस्य एवं कांग्रेस नेता अरुण कुमार ठाकुर उफऱ् थोथी ने मंच से हमीरपुर बचाओ नारे के साथ मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता से खड़े रहने का प्रण दिया हो लेकिन टिकट की चाहत लेकर कार्यक्रम में पंहुचे हेल्थ सेंटर जंगल बेरी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा के कार्यकर्ताओं एवं दलबल ने कार्यक्रम स्थल पर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने मुख्यातिथियों के सामने उनके नाम के नारे लगाए और उनके लिए कांग्रेस से टिकट की मांग की हालांकि इस बीच डॉ. डोगरा ने कार्यस्थल से 100 मीटर की दुरी बनाए रखी और अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनाते नजर आए। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र शेखर ने कहा कि हमीरपुर के लोगों का सौभाग्य है कि दूसरी बार मुख्यमंत्री मिला है। अपने मुख्यमंत्री को किसी भी क़ीमत पर खोने मत देना जो गलती 2017 में की थी उसे अब दोबारा मत दोहराना। उन्होंने कहा कि केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार को हिमाचल मुख्यमंत्री द्वारा जनता हित मे लिए गए कठोर निर्णय और जन हितैशी योजनाएं रास नहीं आ रही हैं जिसके चलते कांग्रेस के विधायकों को खरीदकर सरकार को गिराने की नापाक कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यह तय करना अब हमीरपुर की जनता का काम है कि उन्हें हमीरपुर का ही मुख्यमंत्री चाहिए या फिर बाहर का। उन्होंने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि उपचुनावों के लिए कांग्रेस जिस भी व्यक्ति को हाथ के निशान के साथ चुनावी मैदान मे उतारेगी, उसको वोट देकर मुख्यमंत्री सुक्खू को मजबूत व सशक्त बनाना है। उन्होंने बागी नेताओं पर बोलते हुए कहा है कि जिन चुने हुए नेताओं ने लोगों के साथ विश्वासघात किया उन्हें जनता सबक सिखाएगी। वहीं केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप भी लगाया है।

बॉक्स
बागी नेता कितने में बिके, क्यों बिके बात समझ से परे : कुलदीप पठानिया

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के जिन नेताओं के कारण प्रदेश मे उप चुनावों की स्थिति पैदा हुई है उन्हें हमीरपुर की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इन तमाम बागी नेताओं की षड्यंत्र के तहत भाजपा ने खरीदोफरोख्त की है लेकिन बागी नेता कितने मे बिके, क्यों बिके यह बात समझ से परे है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू आम परिबार से निकल कर यहाँ तक पंहुचे है तभी कुर्सी पर बैठने से पूर्व ही उन्होंने प्रदेश के अनाथ व वेसहारा बच्चों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए उनके पालन पोषण का जिमा लिया। आर्थिक तंगी के बाबजूद कर्मचारियों को ओपीएस दिया। आपदा में बेघर हुए हजारों परिवारों के लिए 4500 करोड़ का राष्ट्र पैकेज देते हुए उन्हें आशियाना दिया, महिलाओं को 1500 रूपये की सम्मान निधि शुरू की। हर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सार्थक कदम उठाये लेकिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने अपना ईमान बेचकर उन्हें कुर्सी से हटाने का जो षड्यंत्र रचा मुख्यमंत्री ने उसका भी मुंहतोड़ जबाब इन नेताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से अपने वायदों को निभाते हुए प्रदेश हित मे कार्य कर रही है अब जनता की बारी है कि उपचुनावों मे इन विश्वासघातियों को कैसे सबक सीखना है

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This