February 23, 2026 4:14 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भाजपा नेता कैप्टन रंजीत सिंह राणा का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

  • भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राणा को घेरने के प्रयास, पिछले चुनावों मे देख चुके है हार का मुँह

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भाजपा द्वारा 6 नेताओं को उप चुनाव मे टिकट देने के बाद बीजेपी मे भी अब वगावत के सुर शुरू हो गए है!
भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की बात कही है। बीते विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की बात कही है। राजेंद्र राणा को भाजपा का टिकट दिए जाने के बाद कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने यह एलान किया है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन रंजीत सिंह राणा 399 मतों से हार गए थे। रंजीत राणा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का करीबी माना जाता है।धूमल के चुनाव लड़ने के इन्कार के बाद ही रंजीत सिंह राणा को पार्टी ने साल 2022 में चुनावों में उतारा था। ऐसे में अब राजेंद्र राणा को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के एक धड़े ने बगावत कर दी है। रंजीत सिंह राणा ने कहा कि वह समर्थकों के साथ जल्द ही बड़ी बैठक का आयोजन करेंगे। क्षेत्र के लोगों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जिताने का प्रयास करेंगे लेकिन उपचुनाव में वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। राणा ने कहा कि सैनिक व पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र सुजानपुर में उन्हें जनता से भरपूर सहयोग मिलेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This