February 26, 2026 8:17 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बड़सर से कांग्रेस सीट पर कर्नल प्यार चंद अत्री ने ठोकी टिकट की दबेदारी

आवाज हिमाचल। बड़सर 

विधानसभा उपचुनावों के लिए सेवानिवृत कर्नल प्यार सिंह अत्री ने कांग्रेस की ओर से बड़सर विस क्षेत्र से टिकट की दबेदारी पेश कि है! कर्नल अत्री हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद पर तैनात है! बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जजरी गाँव से संबध रखने बाले कर्नल अत्री कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता होने के साथ साथ बड़सर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण संस्था के अध्यक्ष भी है!
उन्होंने उप चुनावों के लिए बड़सर कांग्रेस की तरफ से टिकट की दबेदारी जताई है! 1958 मे बिलासपुर जिला के छोटे से गाँव आन्द्रोली के गरीब परिबार मे जन्मे अत्री ने 1978 मे भारतीय सेना को ज्वाइन किया! सेना मे बेहतरीन सेवाओं व संघर्ष के बल पर 1997 मे उन्हें कमीशन रैक से सम्मानित किया गया! इसके उपरांत उन्होंने सेना के कई महत्वपूर्ण आपरेशनो असम बोडोलैंड संघर्ष, पंजाब मे बल्यू स्टार,श्री लंका मे भारतीय शांति सेना प्रमुख सहित कारगिल युद्ध मे दुश्मनो से लोहा लिया! 2004 मे श्रीनगर मे आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए घायल अवस्था मे भी कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा था! उनके इस अदमय साहस के लिए राष्ट्रीपति वीरता सेना मेडल से नवाजा गया था! 2005 मे सेवानिवृति के उपरांत राज्य सरकार मे उन्हें सैनिक कल्याण विभाग उप निदेशक पद पर नियुक्त किया गया जहां 16 सालों तक सेवाएं देते हुए उन्होंने विभिन्न जिलों मे पूर्व सैनिक नारियों, विधवाओं, आश्रितों की समस्याओं को सुलझाने मे अहम योगदान दिया! 2021 मे सेवा निवृत्त होने के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद दिया गया! तब से वह लगातार पार्टी के प्रति निष्ठावान होकर कर्मठता से काम कर रहे है!

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This