February 26, 2026 8:16 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नहीं रहे  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती के पिता 

अभी माता की मौत के सदमे से उभरे भी नहीं थे कि अब पिता भी चल बसे

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती  के पिता हंस राज शर्मा का रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 9:00 बजे उनके पैतृक गांव नाल्टी में किया जाएगा। सुमन भारती इस घटना से बिल्कुल टूट गए है। बता दें कि अभी एक महीना पहले ही उनकी माता कमला देवी ने भी अंतिम सांस ली थी। अभी जिला अध्यक्ष सुमन भारती अपनी माता के चले जाने के दुख से ही नहीं उभर पाए थे और अब पिता का साया भी उनके सिर से उठ गया। हंस राज शर्मा के निधन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा है कि सुमन भारती  के पिता के निधन की सूचना से मै हैरान हुँ! भगवान इस दुःखद घड़ी मे परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और भगवान दिवंगत आत्मा को आने  चरणों मे स्थान दे!

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This