March 5, 2026 7:36 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर में ट्रेनिंग एसोसिएट्स के साक्षात्कार 11 को

आवाज हिमाचल/हमीरपुर

बद्दी स्थित ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड में ट्रेनिंग एसोसिएट्स के 60 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 11 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इनके लिए दसवीं, बारहवीं और आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 17 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This