February 15, 2026 7:49 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नहीं दिया इस्तीफा, 5 साल चलेगी सरकार: मुख्यमंत्री

योद्धा हुँ, योद्धा की तरह लडूंगा

आवाज हिमाचल।

नाटकीय घटनाक्रम बीच सीएम के इस्तीफे की अटकलों पर विराम लग गया है। सीएम ने खुद मीडिया के सामने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। भाजपा केवल राजनीतिक लाभ उठाने की मंशा से खबरें फैला रही है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउस में इस तरह की खबर चल रही है सीएम ने इस्तीफा दिया है। लेकिन उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।सीएम ने कहा, आम आदमी युद्ध लड़ता है और हम भी लडेंगे। उन्होंने कहा कि आम परिवार से निकला योद्धा लड़ाई में संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है। ये स्पष्ट करना चाहता हूं सरकार पांच साल चलेगी। आम आदमी की सरकार है, कर्मचारियों की सरकार है। महिलाओं के सम्मान की सरकार है। उन्होंने कहा कि मैंने निश्चित तौर पर कोई इस्तीफा नहीं दिया है, कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी।सीएम ने ये भी कहा कि भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में है। भाजपा राजनीतिक लाभ भी नहीं उठा पाएगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This