February 25, 2026 4:21 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सुलखान में शुरू हुई जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

विजेता को इनाम के रूप में मिलेंगे 11 हजार रुपए

जनसेवक सुशील ठाकुर पहुंच बतौर मुख्यातिथि
कहा, खेलों की तरफ बढ़े, नशे के खिलाफ लड़ें

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
कहा नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं के साथ खड़े रहेंगे

आवाज हिमाचल। हमीरपुर 

उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले सुलखान क्षेत्र में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ असर के मुख्यातिथि जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर रहे। उनका आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सुशील ठाकुर ने भी सभी आयोजकों की हौंसला अफजाई की तथा नशे के खिलाफ मुहिम छेडऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां खेलों से युवाओं का भविष्य संवारने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं समाज में फैल रहा नशा समाज की जड़े खोखला करने का काम कर रहा है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी को मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजकों और खिलाडिय़ों से अपील करते हुए कहा कि उनकी जहां भी नशे के खिलाफ मुहिम में आवश्यकता होगी वह खड़े रहेंगे। उन्होंने आयोजकों को कबड्डी प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए की इनामी राशि तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपविजेता रहने वाली टीम को 7100 की इनामी राशि तथा ट्राफी प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यदि टीमों की संख्या अधिक होती है तो इनामी राशि में भी इजाफा हो सकता है। सुशील ठाकुर ने सभी खिलाडिय़ों के साथ सामुहिक रूप से मुलाकात कर सभी को खेलों के प्रति रूची बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में चिट्टे जैसा घातक नशा पांव पसार रहा है। इस घातक नशे को समाज से हटाने के लिए युवा शक्ति की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया समाज को खोखला करने वाले इस नशे में संलिप्त लोगों का पहचाने तथा उनकी सूचना पुलिस को दें।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This