February 25, 2026 8:00 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हिम अकादमी स्कूल विकासनगर में जापान के साथ वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर और नाकामुरा एस.एच.एस (जापान) के बीच सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इस कांफ्रेंस में विद्यालय की अध्यापिका भारती शर्मा और शालिनी सहोत्रा के साथ 9 छात्रों ने भाग लिया। इसमें कक्षा सातवीं की शनाया राठौर, जानवी, अर्शिया, कौस्तुब और आठवीं कक्षा की अनन्याश्री, शाद अलम, मास्टर मयंक शर्मा, मास्टर अथर्व चौहान, और मास्टर सभ्य महाजन ने इस कांफ्रेंस में विशेष योगदान दिया। इस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य भारतीय और जापान की संस्कृति को विद्यार्थियों से सांझा करना था। इसके दौरान उन्होंने एक दूसरे के साथ अपनी संस्कृति और अनुभवों को सांझा किया। विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने इस प्रकार के सांझा कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया और उन्हें बधाई दी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This