- स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो गुरू रविदास की शिक्षाएं
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
राज्य स्तरीय रविदास जयंती समारोह में हमीरपुर के अणु कलां में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश रविदास सभा के सदस्यों, विभिन्न दलित संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सबसे पहले गुरू रविदास महाराज की मूर्ति का पंच अमृत से स्नान करवाया गया तथा शब्द कीर्तन के साथ झंड़ा चढ़ाने की रस्म अदा की गई तथा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। बिलासपुर जिला के पै बैंक सासोइटी के अध्यक्ष राजेंद्र भाटिया ने रविदास सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.ओंकार सिंह भाटिया व पवन शाह को गृरू रविदास की स्मृति देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि गुरू रविदास महान संतों में से एक है। जिन्होंने अपना जीवन समाज सुधार कार्य के लिए अर्पित किया है। उनका समाज में फैली जाति विभेद की कुरीति को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि गुरू रविदास ने अध्यात्मिक शिक्षा के साथ समाज को एक साथ जोडऩे का अनुकरणीय कार्य किया है। उनके कई गीत, दोहे और भजन की रचनाएं मावन जाति को आत्मनिर्भर, सहिष्णुता और एकता के संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से आहंवान किया कि वह गुरू रविदास की शिक्षाओं का अुनकरण करके अच्छे समाज का निर्माण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिला में गुरू रविदास भवनों का निर्माण करने के साथ स्कूलों के पाठयक्रम में उनकी शिक्षाओं को शामिल की जाए। इस दौरान प्रदेश रविदास सभा के महासचिव डॉ. अशोक कुमार, सुरेश कुमार, कर्मचारी कल्याण महासंघ के उपाध्यक्ष कर्म चंद, पवन शाह, रमेश चंद, सुनील कुमार, जौंकी राम, रघु राम, सुनील कुमार, बीरवल, प्रीतम चंद, मदन लाल, मनजीत सिंह डोगरा व अन्य उपस्थित रहे।





