आवाज हिमाचल। हमीरपुर
नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल बकारटी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को शपत दिलाई साथ ही सभी युवाओ के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को जागरूक किया इस कार्यक्रम में पूर्व में रहे कौशल विकास निगम के वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा वहां पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आप सब युवा मतदाता, मतदाताओं की नई पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं। आपकी पीढ़ी हमारे देश के भविष्य की कर्णधार है। मुझे विश्वास है कि आप सब, मतदान के महत्व के बारे में अपने संगी-साथियों को जागरूक बनाएंगे। यह भारतीय लोकतन्त्र और चुनाव प्रक्रिया को आपका अमूल्य योगदान होगा साथ ही उन्होंने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढिय़ों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें । उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।कार्यक्रम में शिव शक्ति युवक मंडल बकारटी के प्रधान अभिषेक द्वारा सभी को मतदाता जागरूकता की शपत दिलाई। इस कार्यक्रम में शिव शक्ति युवक मंडल बकारटी के प्रधान अभिषेक और ग्राम पंचायत नाल्टी के उप प्रधान राजीव शर्मा ,विशाल आकाश ,सोनू व अन्य युवा वहां पर उपस्थित रहे।
Advertisement

Cricket Score
Stock Market
Stock Market Today by TradingView
Latest News

दो दिनों तक चले नववर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबाजी के साथ मनाया नया साल
January 1, 2024
No Comments
You May Like This
मरीज से मारपीट का आरोपी डॉक्टर टर्मिनेट
Awaz Himachal
December 25, 2025
राजीव राणा की नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग समाज को मिलेगी सशक्त आवाज
Awaz Himachal
December 24, 2025
राजनीतिक दबाव में काम कर रही है पुलिस, नशे के खिलाफ कार्रवाई में दिख रही है दोहरी नीति : इंद्रदत्त लखनपाल
Awaz Himachal
December 24, 2025
पहली बैठक में SDM स्वाति डोगरा का संतुलन, लेकिन अफसरशाही बनी विवाद की जड़
Awaz Himachal
December 24, 2025

लदरौर क्षेत्र की पेयजलापूर्ति शीघ्र बहाल करने को अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी: अंकुश दत्त शर्मा
Awaz Himachal
March 28, 2025
Why Your Solana NFTs Deserve a Backup Plan (And How the Phantom App Nails It)
Awaz Himachal
March 28, 2025

रैफल ड्रॉ में रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अंशदान दें और बड़े ईनाम भी जीतें: डीसी
Awaz Himachal
March 25, 2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बाबू राम राही का निधन
Awaz Himachal
March 21, 2025

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू करने की घोषणा की
Awaz Himachal
March 12, 2025