March 11, 2026 1:36 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भाजपा महिला मोर्चा जिला के हर बूथ पर करेगा चाय पर चर्चा : अर्चना चौहान

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर पदाधिकारी व समस्त सदस्यों की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय हमीरपुर में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान व महामंत्री सुनीता सोनी ने उन्हें पुष्प गुछ देकर तथा पटका पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा महिला मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बंदना योगी को दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को बहुत मान सम्मान दिया है प्रदेश महिला मोर्चा की तरफ से आगामी कार्यक्रमों के बारे में जो कार्य जिला भाजपा महिला मोर्चा को मिले है उन्हें जिला महिला मोर्चा की बहनें पूरी निष्ठा व एकजुटता से पूरा करेंगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा की तरफ से हर बूथ पर महिलाओं से छोटे-छोटे ग्रुपों में संगोष्ठी करे, चाय पर चर्चा करे, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को बूथ स्तर पर सुने तथा शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान,तथा महिला मोर्चा द्वारा कमल मेहंदी आदि कार्यक्रम जो प्रदेश महिला मोर्चा की तरफ से मिले हैं उन्हें बखूबी निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं का बहुत मान सम्मान बढ़ाया है भाजपा ने महिलाओं पर बहुत विश्वास जिताया है इसीलिए सभी महिला मोर्चा की बहनें अपनी शक्ति को पहचाने तथा आने वाले लोकसभा चुनावो के लिए सभी महिला शक्ति मजबूती के साथ अपने-अपने बूथो पर डट जाए तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रवक्ता प्रेम चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनीता गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी अनीता गथानिया, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री बीना शर्मा, बीना सिंह, पुष्पा ठाकुर, पांचो मंडलों की मंडल अध्यक्षाएं उनके महामंत्री तथा प्रदेश महिला मोर्चा जिला व मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारी इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This