February 18, 2026 8:14 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नहीं रहे वन निगम निदेशक किशन कुमार के पिता दिलीप सिंह

76 साल की उम्र मे लम्बी बीमारी के बाद मंगलबार को घर पर ली अन्तिम सांस

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश वन निगम के नवनियुक्त निदेशक किशन कुमार चौधरी के पिता दिलीप सिंह चौधरी का निधन हो गया है! वह 76 वर्ष के थे और पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे! जिसके चलते उनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ मे चल रहा था! उनकी मौत की खबर क्षेत्र मे आग की तरह फैलते ही समाज के लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उनके घर पर हजूम उमड़ना शुरू हो गया! उनका अन्तिम संस्कार बुधबार को उनके पैतृक गाँव वल्ह बिहाल मे होगा,! बतादे कि किशन के पिता दिलीप सिंह लोकनिर्माण विभाग मे कई सालों तक अपनी सेवाएं दे चुके थे! पिछले कुछ वर्षो से वह अस्वस्थ चल रहे थे, उनके उपचार के लिए किशन कुमार ने हर संभव प्रयास किए, पिछले कुछ महीनो से उनकी स्वास्थ्य गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ मे उपचार चल रहा था, अभी तीन चार दिन पहले ही वह घर आए थे लेकिन मंगलवार शाम 5 बजे के करीब उन्होंने अपनी अन्तिम सांस ली! इस दुःखद समाचार की खबर फैलते ही उनके घर पर लोगों का हजूम लग गया है! इस दुःखद घड़ी मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती सहित समस्त कांग्रेस परिबार ने दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है!
बॉक्स
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा है कि किशन कुमार के पिता के निधन की सूचना से मै अचन्वित हुँ! भगवान इस दुःखद घड़ी मे परिबार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और भगवान दिवंगत आत्मा को आने श्री चरणों मे स्थान दे!
बॉक्स
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि दिलीप सिंह समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे! जिनका निधन हो गया है जोकि अतिदुःखद समाचार है! भगवान एसी महान आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे और परिबार को दुःख सहन करने कि शक्ति, उन्हीने कहा कि इस दुःखद घड़ी मे परिबार के साथ खडे है!

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This