February 18, 2026 4:26 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

प्रदेश सरकार का बजट बनेगा आम जनता के सुख का आधार : कांग्रेस

आवाज हिमाचल। बड़सर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बजट को बड़सर कांग्रेस ने आम जनता के सुख का आधार बताया है। बड़सर कांग्रेस ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का बजट जनता हितैषी ही नहीं बल्कि आने वाले समय मे जनता का सुख का आधार है, जिस तरह मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू ने ऐतिहासिक फैसले लेते हुए प्रदेश को आपदा जैसी गंभीर व विपरीत परिस्थिति से बाहर निकाला उसी तरह जनता हित के लिए बजट भी पेश किया है जो हिमाचल की राजनीति में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों मे विकास के लिए दिल खोल कर बजट मे धन का प्रावधान किया है। जिसके लिए समस्त बड़सर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस बजट को जनता हित के लिए ऐतिहासिक करार दिया। बड़सर कांग्रेस के पदाधिकारीयों सहित प्रधान संयोजक शर्मा, पूर्व प्रधान सतीश सोनी, प्रधान विजय धीमान, प्रधान प्रेम सिंह, वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता सुभाष ढटवालिया, उप प्रधान विजय ढटवालिया सहित अन्य ने भी मुख्यमंत्री के बजट की सराहना करते हुए इसे समाज के हर वर्ग को लाभ देने बाला वजट करार दिया है।

समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने बाला है सरकार का वजट : किश्न

वन निगम के निदेशक एवं कांग्रेस के सचिव किश्न कुमार ने कहा है कि प्रदेश मे विपरीत आर्थिक परिस्तिथियों के बाबजूद जिस तरह मुख्यमंत्री ने समाज की अन्तिम पंक्ति मे खडे कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए बजट मे बल दिया है वह अति सराहनीय कदम है। देश मे पहली बार मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी को एक साथ 60 रूपये बढ़ाना इस बात सबूत है कि प्रदेश मे व्यवस्था परिवर्तन शुरू हो चुका है। इसके आलावा बजट मे किसानों व बागवान के लिए जिन दूरगामी नीतियों के तहत योजनाओं को शामिल किया गया है उनसे किसानों की आर्थिकी तो मजबूत होगी ही साथ ही स्वरोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।

आम जनता ही नहीं कर्मचारी हितैषी भी है सरकार का बजट : केवल

ब्लॉक बड़सर कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान ने बजट को हर वर्ग के लिए हितैषी करार देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साहायिकों, आशा वर्कर्स, मिड-डे-मील वर्करों, स्कूल में वाटर कैरियर, जलरक्षकों, जल शक्ति विभाग के मल्टी टास्क वर्करों, पैरा फीटर्स तथा पंप ओपर्टरों तथा सिलाई अध्यापकों के मानदेय में वृद्धि कर सभी वेतनभोगियों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने वजट को हर वर्ग के साथ-साथ कर्मचारी हितैषी वजट करार दिया है।

छोटे कर्मचारियों को बजट से मिली राहत : डैनी

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण बोर्ड सदस्य डेनी जसवाल ने सुक्खू सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा है कि मुख्यामंत्री ने पंचयाती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वेतन में सम्मानजनक वृद्धि कर पंचयाती राज संस्थाओं को सशक्त बनाया है। पंचायत चौकीदार से लेकर पंचायत प्रधान, ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर निगम सभी ग्रामीण तथा शहरी निकायों के प्रतिनिधियों में वृद्धि कर हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।


किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सदृढ करेगा बजट : प्रवीण

बीस सूत्रीय सदस्य प्रवीण ढटवालिया ने सुक्खू सरकार के बजट को प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला तथा समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला बजट बताते हुए कहा है कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना से जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी वहीं प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This