September 8, 2025 1:35 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

शादी समारोह मे महिला से छेड़छाड़, आरोपियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण : भाजपा

  • पुलिस मे मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों को सता पक्ष बचाने का कर रहा प्रयास

आवाज हिमाचल। सुजानपुर
सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिक्रम राणा, पूर्व भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा व जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने सयुंक्त प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पर क़ानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने, नशा तस्करों का संरक्षण करने का आरोप लगाया है। इनका आरोप है कि सुजानपुर मे कानून से छेड़छाड़ आम बात हो चुकी है कभी चोरी करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है तो कभी चिट्टा तस्करों को संरक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस का वह कौन सा नेता है जो आरोपियों को संरक्षण देते हुए उन्हें बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार रात को थाना सुजानपुर के अंतर्गत टौणी देवी की एक महिला के साथ शादी समारोह मे छेड़छाड़ का मामला सामने आया, इस दौरान उक्त महिला को बुरा भला कहा गया व उसके पति व अन्य रिश्तेदारों को बुरी तरह पिटा गया लेकिन आरोपियों को बचाने के लिए कांग्रेस सत्तासीन नुमाइंदे और कांग्रेस समाजसेवी इस मामले को दबाने का प्रयास कर गुनहगारों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीडि़त महिला के साथ खड़ी है और उसे प्रशासन से इंसाफ दिलवाने की अपील करती है यदि प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं डालता है और पीडि़त को इंसाफ नहीं मिलता है तो इंसाफ के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रशासन व पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी! उन्होंने कहा है कि जब-जब सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में गलत काम हुआ है तब तब सत्ता पक्ष के लोगों ने मामलों को दबाने का प्रयास किया है पुलिस के ऊपर दबाव बनाया और मामले रफा दफा हो गए लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को पूरा मान सम्मान देती है महिला किसी भी जाति धर्म की हो उसे न्याय मिलना चाहिए उसकी रक्षा और सुरक्षा होनी चाहिए इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी सुजानपुर पुलिस से आग्रह करती है कि ऐसे लोगों को शीघ्र सलाखों के पीछे किया जाए और महिला को न्याय दिया जाए अन्यथा महिला को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News