February 12, 2026 8:01 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किया गया बजट दिशाहीन : नवीन शर्मा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किया गया बजट केवल जनता को बरगलाने वाला बजट है। यह बात हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा के सदस्य नवीन शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इस बजट पर खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ होती है। मुख्यमंत्री ने इतने पन्नो का बजट पढ़ा लेकिन चुनावो से पहले दी गयी 10 गारन्टीयों में से 1 भी गारन्टी की बात नही की। नवीन शर्मा ने कहा कि बजट में आम लोगों को कोई राहत नही दी गयी। युवा , मज़दूर, महिलाओ के लिए बजट में कुछ भी नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव पूर्व दी गयी मुख्य गारंटीयों 1 लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये व 300 यूनिट मुफ्त बिजली का बजट में ज़िक्र तक नही किया गया। नवीन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट आम आदमी से कोसों दूर है। बजट में हिमाचल की जनता का ख्याल नही रखा गया । यह बजट केवल जनता को बरगलाने वाला बजट है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This