वर्चुअल इवेंट मे हमीरपुर से कार्तिक शर्मा व मंडी से नेहा रही प्रथम
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला युवा संसद 2024 का आयोजन एनवाई के हमीरपुर और मंडी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस वर्चुअल इवेंट में सेवानिवृत डीपीआरओ कुलदीप गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि उपस्तिथ रहे, जबकि जिला युवा अधिकारी दीप माला, भारती मोंगरा मंडी ने कार्यक्रम का संचालन किया। वर्चुअल इवेंट में हमीरपुर व मंडी के युवाओं ने जिला युवा संसद 2024 मे भाग लिया। इवेंट के दौरान युवाओं से संवाद करते हुए जिला युवा अधिकारी दीपक माला ने कहा कि दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बातÓ के दौरान 18 से 25 वर्ष आयु समूह के युवाओं से अपील की थी कि वह देश के नव निर्माण में सक्रिय प्रतिभागिता करें। हम कैसा भारत चाहते हैं इस संबंध में न केवल अपने विचारों को व्यक्त करें, अपितु उसके लिए अपना योगदान भी दें। प्रधानमंत्री के इसी आह्वान के पालन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सवÓ का आयोजन प्रारंभ किया गया। विगत वर्षों में लाखों युवा इस कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने अपनी बात राष्ट्रीय मंच पर रखी। जिला स्तर पर विजई प्रतिभागी को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे वही राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा और प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2,00,000 रुपए, द्वितीय को डेढ़ लाख एवं तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 1,00,000 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा, वही 50-50 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
बॉक्स
प्रतियोगिता के विषय तीन थे पहला भारत को वैश्विक गुरु बनाना, भारत की आर्थिक शक्ति को बढ़ाने में युवा उद्यमियों की भूमिका दूसरा आत्मनिर्भर से विकसित भारत तक: युवाओं द्वारा संचालित भारत के विकास पथ का निर्धारण, तीसरा भविष्य को सशक्त बनाना: युवा नेतृत्व की पहल एक जिम्मेदार समुदाय के लिए मार्ग प्रशस्त। इन्ही तीन विषय में से सभी युवाओ ने एक पर अपने विचार रखे। हमीरपुर जिले से कार्तिक शर्मा प्रथम स्थान पर रहा और प्रिंस रांगरा दूसरे स्थान पर रहा। मंडी जिले से नेहा देवी प्रथम स्थान पर रही और लोकेश्वरी दूसरे स्थान पर रही है।





