February 12, 2026 9:49 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश सरकार का 2024 बजट शून्य और कोरे कागज के समान : विनोद ठाकुर

  • कांग्रेस प्रदेश सरकार का 2024 का बजट आने वाले लोकसभा चुनावों में चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी की हार में आधारशिला का काम करेगा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने कांग्रेस के बजट को जनता के कटघरे में रखकर तंज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार का 2024 बजट फिर से हर बार की तरह जनता को ठगने और लुभावने सपने दिखाने के सिवा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार का बजट बिल्कुल एक कहावत को सिद्ध करता है कि थोथा चना बाजे घना क्योंकि बजट में किसी भी प्रकार से प्रदेश के लिए कोई भी उन्नति विकास के आयाम किस तरह से स्थापित किया जा सके उसे पर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार सिर्फ अपने नेताओं और मंत्रियों को खुश करने के लिए उन्हीं के कहने पर बजट के कुछ प्रावधान किए हैं। आज जहां जनता उनके किए गए वादों में रोजगार के अवसर ढूंढ रही है वहीं पिछले सवा साल से किसी भी हिमाचल के विभाग में एक भी नौकरी अगर कांग्रेस सरकार ने दी है तो उसे जनता के समक्ष रखें परंतु वह कभी भी इस सवाल का जवाब नहीं देंगे कांग्रेस प्रदेश सरकार का यह बजट मात्र शून्य के बराबर या फिर कोरे कागज के समान है लेकिन जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस सरकार के पास ना तो किसी प्रकार की नीति है।

 

प्रदेश के लिए ना उनके पास किसी प्रकार से हिमाचल के संसाधनों को बढ़ाने के लिए कोई सोच है वह सिर्फ अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुश करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा 2024 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की चारों सीटों पर जमानत जब्त होगी और कांग्रेस का 2024 का जो यह बजट है यह लोकसभा चुनावों में उनकी हार में आधारशिला का काम करेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This