आवाज हिमाचल। हमीरपुर
समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने मे जिला हमीरपुर की शुभ किरण सोशल वेलफेयर संस्था जमली अग्रणीय भूमिका निभा रही है। संस्था बड़सर के ढटवाल क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं व पंचायतों के साथ मिलकर शुभ किरण वेलफेयर संस्था महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए भी कदम उठा रही है और ग्रामीण इलाकों में सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचाने का भी काम कर रही हैं। संस्था की अध्यक्ष किरण वाला खुद भी हाई एजुकेटेड है और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए लगातार प्रेरित करती आ रही हैं। पंचायतों के सहयोग से संस्था समाज मे बढ़ रहे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चला रही है ताकि युवाओं को नशे के दलदल मे धंसने से बचाया जा सके। शुभ किरण वेलफेयर संस्था की अध्यक्ष किरण वाला अन्य सदस्यों के सहयोग से गांव-गांव जाकर लोगों को समाजिक कार्यों से जोडऩे के लिए प्रेरित कर रहीं है और खुद भी ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्र के रास्तों, बॉबडियों, गलियों, सड़कों की साफ सफाई के साथ साथ बेस्ट मैनेजमेंट के बारे मे जागरूक कर रही हैं। किरण वाला हाई एजुकेटड है और उनका उद्देश्य संस्था के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को इनकम जनरेट एक्टिवटी से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है। वह महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुडऩे के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें इसके फायदे व नुकसानों के बारे मे बरीकी से समझती है। महिलाओं को उनके अधिकारों व कत्र्तव्यओं के बारे मे जागरूक करने में अहम योगदान दे रही है। यही नहीं अपने आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर क्षेत्र में पार्यावरण बचाओ अभियान चलाते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व अपने आस पास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक कर रही हैं।





