आवाज हिमाचल। नादौन
डीएवी भडोली स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा में अपना शानदार प्रदर्शन देकर डीएवी भडोली का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि जेईई मेन्स परीक्षा 2023-24 में हमारे विद्यालय के चार बच्चों ने परीक्षा क्वालीफाई कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, जिनमें अक्षत चौधरी, अक्षत गोस्वामी, अर्शी, प्रियांशु ठाकुर ने 80 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर अध्यापक वर्ग तथा अपने माता-पिता का सिर ऊंचा किया है। इस विशेष उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने उनके माता-पिता और अध्यापकों को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा अगर शुरू में ही बच्चों में कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य प्राप्ति की चाह को भर दिया जाए तो उनके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं हो सकता। दूसरे बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने के लिए आह्वान किया।





