आवाज हिमाचल। सुजानपुर
दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा चौरी द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से एकदिवसीय वित्तीय साक्षरता शिवर का आयोजन ग्राम पंचायत पनोह के गांव भटेरा में किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान अनिल कुमार शामा द्वारा शिविर में आए लोगों का अभिनंदन किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का भरपूर लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक अनिल कुमार द्वारा सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और विशेष कर डिजिटल बैंकिंग के बारे में बताया गया। लोगों को डिजिटल बैंकिंग के फायदे और ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। खंड विकास सुजानपुर से आए प्रतिनिधि अतुल शर्मा द्वारा विश्वकर्मा योजना और सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। अंत में खंड समिति सदस्य आरती द्वारा शिविर में आए लोगों का धन्यवाद किया और समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ उठाने के लिए कहा इस शिविर में स्वयं सहायता समूहों महिला मंडलों सहित गांव के करीब 60 लोगों ने भाग लिया।





