February 19, 2026 8:44 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

दिव्या आदर्श स्कूल के दो छात्रों ने उत्तीर्ण की जेईई मेन की परीक्षा

सीएमड़ी कंचन भारद्वाज ने दी बधाई

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

सफलता का स्वाद चखने के लिए केवल सपने ही नहीं देखने पड़ते बल्कि सपनो को साकार करने के लिए पहाड़ जैसी चुनौतियों को तोडऩा पड़ता है तभी सपनो को नई उड़ान मिलती है। हमीरपुर के भोटा स्थित दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल में पढऩे वाले 12वीं कक्षा के छात्र आयुष कंवर ने विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद जेईई मेन की परीक्षा को पहली बार में ही उत्तीर्ण कर इस वाक्य को सिद्ध कर दिखाया है। आयुष कंवर लदरौर के गंडालवी गांव का रहने वाला है, उसकी नर्सरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई दिव्य आदर्श स्कूल भोटा से हुई है लेकिन बीच में परिवारिक परिस्थितियों के कारण उसे स्कूल छोडऩा पड़ा लेकिन जैसे ही विपरीत परिस्थितियां सुधरीं तो उसने एक बार फिर दिव्य आदर्श स्कूल मे एडमिशन ली वर्तमान में वह जमा दो का छात्र है और जेईई मेन की परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपना व स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी तरह दिव्या आदर्श विद्या पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा की पूर्व में रही छात्रा अनुष्का ने भी अच्छे अंको के साथ जेईई मेन की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल सीएमड़ी कंचन भारद्वाज ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि दोनों ही छात्र उनके होनहार छात्रों में शुमार रहे हैं। दोनों ने अच्छे अंकों से जेईई मेन की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This