February 19, 2026 8:44 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

ममता बनर्जी दें इस्तीफा : वंदना योगी

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

महिला मोर्चा ने वीरवार को महिला मोर्चा केंद्र के आह्वान पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन हमीरपुर के गांधी चौंक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सरकार के विरोध में किया। ममता से इस्तीफा की मांग की ओर उसके गुर्गे शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग की। ममता सरकार के सरक्षण में यह आतातायी हिंदू बहन बेटियों की अस्मिता का हरण करता है अभी राशन घोटाले में ईडी की जांच के बाद फरार है। इस घटना के बाद बहनों का हौंसला बढ़ता है और वह सामूहिक रैली उसके कुकृत्य पर निकलती है तो वहां का प्रशासन इस रैली में लाठी चार्ज करता है और धारा 144 लगाता है लेकिन यह धारा भी केवल आम समाज पर लगती है बाकि आतंकी गुंडे खुले आम घूमते है, जब राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग एवं राष्ट्रीय महिला आयोग वहां जाता है तो उनसे भी मीडिया को मिलने नही दिया जाता और भाजपा के अध्यक्ष भी जब प्रताडि़त परिवारों से मिलने जाते है उन्हे भी पुलिस मिलने नहीं देती और मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा देती है। प्रताडि़त बहनों के वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद जब सरकार से इस बारे में पूछा गया तो उल्टा बहनों से गंदे गंदे अश्लील प्रश्न किए गए और उनको ही दोषी ठहराने का प्रयास हुआ और महिला आयोग को भी बताया गया की ऐसा कोई मामला पंजीकृत नहीं हुआ है जिसमे बहनों से रेप की कोई घटना की बात हो। ऐसी भयावह स्थिति देश को अस्थिर करने का प्रयास वर्गों में बांट कर दंगों की ओर देश को धकेलने का कुप्रयास वहां की सरकार कर रही है ऐसे में हर प्रदेश में महिला मोर्चा ने सांकेतिक प्रदर्शन किए एवं ममता के इस्तीफे की मांग और शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग की है।


उन्होंने कहा कि आज जहां देश में महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका में है आज देश में 14 करोड़ शौचालय इज्जतघर के नाम से महिलाओं को समर्पित हुए है, जहां चार करोड़ पीएम आवास योजना में घर बहनों के नाम हुए हैं, मुद्रा योजना में 84 प्रतिशत अनुदान बहनों को मिला है, जनधन योजना में सर्वाधिक खाते बहनों के नाम खुले जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर बहनों को सशक्त करने का प्रयास प्रधानमंत्री मोदी कर रहे है जहां बहनें हर क्षेत्र में अवसर पाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है और देश विश्व पटल पर उन्नत स्थिति में आकर आगे बढ़ रहा है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This