February 5, 2026 11:12 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

13 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मास मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन

दियोटसिद्ध मे चैत्र मास मेले के दौरान वालांटियर्स को मिलेगा सेवा का मौका

श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के साथ मंदिर का सौंदर्यीकरण रहेगा आकर्षण का केंद्र

उपायुक्त हमीरपुर ने सभी विभागों को उचित व्यवस्था के दिए निर्देश

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

देवभूमि हिमाचल के सुरम्य धौलगिरी पर्वत पर विराजमान बाल योगी सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मे 13 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने बाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धार्मिक नगरी मे एक माह तक चलने बाले चाला मेलों के दौरान पंहुचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार दियोटसिद्ध नगरी श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनके आकर्षण का केंद्र भी बनेगी जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा मंदिर के मुख्यद्वारों की अद्भुत सजावट की जाएगी। हालांकि इस बार लोकसभा चुनावों की आचार सहिंता के चलते मेले के दौरान कई प्रकार की पाबंदियां श्रद्धालुओं के उत्साह व मनोरंजन को किरकिरा कर सकती है लेकिन बाल योगी के अनन्य भक्तों की आस्था के आगे ये पाबंदियां काफी हद तक फीकी ही रहने वाली हैं। चाला मेलों के लिए जिला प्रशासन ने रूप रेखा भी तैयार की है जिसके अनुसार श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। अपंग व वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम को ई टैक्सी सेवा शुरू करने के निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए हैं। दियोटसिद्ध तक का सफर सुविधाजनक बनाने के लिए धार्मिक नगरी को जोडऩे वाली तमाम सड़कों की मुरम्मत व जीर्णोद्धार के आदेश पारित हुए है साथ ही श्रद्धालुओं को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पानी, स्वास्थ्य, बिजली, खाने व ठहरने की व्यवस्था के उचित प्रबंध रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर साल की तरह इस बार भी पुलिस व होमगार्ड के जबान दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और 117 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जायेंगे जिनकी पैनी नजर धार्मिक नगरी के चप्पे-चप्पे पर 24 घंटे रहेगी। इस बार चाला मेले के दौरान खास बात यह है रह सकती है कि लोकसभा चुनावों के कारण पुलिस की अतिरिक्त फ़ोर्स की कमी रह सकती है जिसकी भरपाई के लिए मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस या नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर्स की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। शायद यह इतिहास मेंं पहली मर्तबा होगा ज़ब वलाटियर्स को मेले के दौरान सेवा करने का मौका मिलेगा। मंदिर आयुक्त एवं डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने दियोटसिद्ध मे लगने वाले मेलों की तैयारियों की समीक्षा कर सभी विभागों को व्यवस्थाओं को सदृढ़ करने के निर्देश दिए है, उनके निर्देशों के बाद सभी विभाग अपनी अपनी व्यवस्थाओं को सदृढ़ करने मे अभी से जुट गए हैं ताकि मेले के दौरान श्रद्धांलुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिल सके।

 

बॉक्स

दियोटसिद्ध में लगने वाले चैत्र मेलों की तैयारियों की सभी अधिकारीयों से फीड बैक ली गई है। सभी विभागों को मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि देश विदेश से मंदिर पंहुचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाओं के साथ बाबा जी के सुविधा पूर्वक दर्शन हो सके।

अमरजीत सिंह, उपायुक्त एवं आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This