विशाल ठाकुर का ताज होटल में चयन
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
विशाल ठाकुर को दैनिक भविष्य की ओर सफ़र का आरंभ करने का मौका मिला है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग से संबंधित विशाल ने अपनी प्रयासों और मेहनत के फलस्वरूप ताज जुमेरिया लेक्स टावर्स, दुबई में अपनी करियर की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
विशाल ने दुबई के पाल्म जुमेरिया में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त किया और वहां पर ही जॉब की सुरुआत की फिर ताज होटल में उन्होंने बारटेंडर के पद के लिए 5 चरणों के साक्षात्कार में चयनित होने का गर्व अनुभव किया। उन्हें इस संदर्भ में होटल प्रबंधन विभाग के शिक्षकों मिस्टर चंद्र वरुण, मिस्टर यशवीर भारद्वाज, मिस्टर राहुल कौंडल ने सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया।
उनकी सफलता पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के उपाध्याय शशि कुमार धीमान और अकादमिक डीन प्रोफेसर जयदेव ने उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विशाल की इस उपलब्धि ने उन्हें नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। वह अपनी मेहनत, उत्साह, और निरंतर प्रयासों के साथ अगले कदमों की ओर बढ़ रहे हैं। बिशाल ठाकुर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम बैच के डिग्री होल्डर है व भोरंज उपमंडल की टिककरी मिन्हासं पंचायत के तहत सुंगरवाड गांव के रहने बाले है ।





