मुख्यमंत्री सुक्खू ने विभिन्न परियोजनाओं को दी मंजूरी
जलाड़ी-दियोटसिद्ध वाया सलौनी,बिझड़ी सड़क की अपग्रेडेशन पर खर्च होगा 26 करोड़
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
प्रदेश में आपदा के बाबजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए 250 करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया है, जिसमें लोकनिर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, मिनी सचिवालय, आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई व राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य शामिल है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए मिली करोड़ों की सौगात पर बड़सर कांग्रेस सहित विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे जलशक्ति विभाग के माध्यम से क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न पेयजल योजनाओं के निर्माण पर 150 करोड़ के करीब खर्च किया जाएगा। राज्य सरकार ने जलशक्ति, लोकनिर्माण विभाग व पंचायतीराज विभाग में आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए 7 करोड़ रूपये की राशि जारी की है। इसके साथ ही मैहरे में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के लिए 12 करोड़ खर्च किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग के तहत क्षेत्र मे बनने वाली सड़कों के निर्माण व विस्तारिकरण के लिए भी करोड़ों की स्वीकृति राज्य सरकार की तरफ से मिली है। इसी कड़ी मे शाहतलाई से बड़सर, बड़सर से धनेटा के आलावा अब जलाड़ी से दियोटसिद्ध वाया सलौनी, बिझड़ी सड़क मार्ग को डबल लेन करने की स्वीकृति भी राज्य सरकार ने दी है। इस सड़क मार्ग के अपग्रेडेशन पर 26 करोड़ 32 लाख 37 हजार की डीपीआर को अप्रूवल मिली है। करीब 26 करोड़ से अपग्रेड होने बाले इस सड़क मार्ग को 5 से 7 मीटर चौड़ा किया जायेगा। सड़क के दोनों ओर नालियों का प्रावधान रहेगा जबकि जरूरतमंद जगहों पर पैराफिट व क्रैशबैरियर लगाए जायेंगे। सीलन वाले स्थानों पर पैवर ब्लॉक लगाए जायेंगे जल्द ही लोकनिर्माण विभाग इस कार्य के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके आलावा राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए भी 10 करोड़ रूपये की किस्त जारी की है। बड़सर के कोहडरा मे 50 वीघा जमीन विभाग के नाम हो चुकी है। डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए संबधित विभाग ने सभी औपचारिकतायें मुकमल कर ली ही इसका भी टैंडर अंमत्रित किए जा रहे हैं। इसके आलावा भी राज्य सरकार ने बड़सर मे विकास को गति देने के लिए करोड़ों की सौगात प्रदान की है।
बॉक्स
राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बड़सर के कोहडरा मे 50 वीघा जमीन पर प्रस्तावित है! शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। डे बोर्डिंग स्कूल में प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इस स्कूल में हाई टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, म्यूजिक रूम सहित आवासीय सुविधा के साथ अनेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। छात्रों को बेहतरीन उच्च क्वालिटी की शिक्षा के साथ यह डे बोर्डिंग स्कूल निजी स्कूलों को भी टक्कर देंगे। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में 4 ब्लॉक बनाए जायेंगे जिनमे एक ब्लॉक मे प्रशासनिक भवन व अन्य में छात्रों की कक्षाएं चलेंगी। इसके साथ ही कामन व म्यूजिकल रूम की अलग से सुविधा रहेगी।
बॉक्स
बड़सर में विकासात्मक कार्यों के लिए राज्य सरकार ने करोड़ों की सौगात दी है। हर कार्य को चरणबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाया जायेगा। सभी विभागों को औपचार्कतायें पूरी कर कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बड़सर के लिए करीब 250 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है जिसके लिए बड़सर की आवाम की तरफ से हम मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इसी तरह बड़सर का विकास निरंतर जारी रहेगा विकास मे पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।इंद्रदत्त लखनपाल , विधायक बड़सर विधानसभा





