April 5, 2026 8:51 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

ताल स्टेडियम बिझड़ी मे खेल, सांस्कृतिक व व्यापारिक मेले का हुआ आगाज

प्रसिद्ध व्यापारी लभु राम शर्मा ने रिवन काट किया शुभारंभ

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के बिझडी ताल स्टेडियम में व्यापारिक मेले, खेल कूद गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शनिवार को विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी लभू राम शर्मा ने किया। बिझडी पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने उनको सॉल व टोपी देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्य अतिथि ने इस आयोजन के लिए पंचायत को 2100 रुपए की राशि भी प्रदान की. बता दे की यह व्यापारिक मेला 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा। इसमें कुश्ती ,खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियां भी शामिल होंगी, साथ में हिमाचल के साथ-साथ बाहर के कलाकार भी पब्लिक का मनोरंजन करेंगे । आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सनी एंड पार्टी की तरफ से हिमाचल की प्रसिद्ध गायिका ममता भारद्वाज ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर जनता का मन मोह लिया उन्होंने शुरुआत बाबा बालक नाथ के भजन से की। फिर उन्होंने मस्त बना देंगे बीबा के गाने पर भी दर्शकों को खूब नचाया ।इस मेले में अब धीरे-धीरे भीड़ जुटना शुरू हो गई है। वही खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी के शुरुआती मैच फ्रेंडली खेले गए जिसमें धगोटा की टीम ने बिझडी की टीम को हराया। बिझडी पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने बताया कि मेले की विधि विधिवत शुभारंभ हो गया है। इलाके की जनता से अनुरोध रहेगा की संस्कृत खेल कूद गतिविधियों का शांति से आनंद उठाएं और मेले में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थ न बेचे जाएंगे ना ही कोई सेवन करेगा। वही इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि लभु राम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में 5100 रुपए का चेक स्थानीय पंचायत प्रधान संजय शर्मा को सौंपा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मीना धीमान वीडीसी सदस्य अंजना कुमारी, उप प्रधान गुरुदेव, स्थानीय व्यापारी संतोष शर्मा, एडवोकेट नीलकमल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This