February 21, 2026 4:37 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

केंद्र सरकार का श्वेत पत्र देशवासियों का ध्यान भटकाने की रणनीति का हिस्सा : कौशल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
केंद्र सरकार द्वारा अर्थ व्यवस्था पर लाया गया श्वेत पत्र भाजपा सरकार के 10 वर्ष के कुशासन की काली करतूतों पर पर्दा डालने का प्रयास मात्र है। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि केंद्र सरकार का यह श्वेत पत्र इनके शासनकाल में बढ़ी असीमित महंगाई, बेरोजग़ारी, अन्याय, महिला उत्पीडऩ और देश में नफरती वातावरण को प्रमोट करने की राजनीति से देशवासियों का ध्यान भटकाने की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विश्व के प्रख्यात अर्थशास्त्रियों में शुमार हैं और जब विश्व के तमाम देशों की अर्थव्यवस्ताएं ध्वस्त हो रही थीं तो उन्होंने पहले वित्त मंत्री के रूप में तथा उसके पश्चात प्रधानमन्त्री के रूप में भारत की अर्थव्यवस्था को न केवल संभाला अपितु मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए देश को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति तौर पर स्थापित किया। कौशल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिनकी डिग्रियां और शैक्षणिक योग्यता विवादों में है उनके द्वारा एक विद्वान के नेतृत्व वाली सरकार पर ऐसे आरोप मात्र राजनीति से प्रेरित ही हो सकते हैं। यूपीए की सरकार ने देश में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए मनरेगा और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे कानून और योजनाएं बनाई तथा भ्रष्टचार के विरुद्ध सख्त एवं निर्णायक कार्यवाही करने के उद्देश्य से प्रवर्तन निदेशालय का गठन किया जिसका इस्तेमाल भाजपा सरकार भ्रष्टाचार नहीं अपितु विपक्ष को उत्पीडि़त करने एवं भ्रष्टाचरियों को भाजपा में शामिल करने के लिए कर रही है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This