February 21, 2026 8:27 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर का निर्माण करवा कर देश को दी बहुत बड़ी सौगात : नवीन

  • हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पहला जत्था श्रीराम मंदिर के दर्शन कर के लौटा
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने का कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम मंदिर का निर्माण करवा कर देश को बहुत बड़ी सौगात दी है। शर्मा ने कहा कि गत पांच फऱवरी को हमीरपुर संसदीरू क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना के अम्ब से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रामभक्तों के पहले जत्थे का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊना से अयोध्या को रवाना हुए थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पंहुच कर एक बहुत ही आनंदमय व सुखद भक्तिमय माहौल देख कर अति प्रसनता हुई। नवीन ने कहा कि सभी राम भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया जो सपना 500 सालों बाद श्रीराम भगवान के भव्य मंदिर में जा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर के साकार हुआ। शर्मा ने कहा कि 1200 रामभक्तों ऊना से अयोध्या के लिए गए थे औऱ 20 घण्टों का पूरा सफर श्रीराम के नारों से ऐसे बीत गया कि किसी को पता भी नहीं चला। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अयोध्या गए हुए जत्थे के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में रामभक्तों के ठहरने व खाने पीने के उचित प्रबंध करने पर धन्यवाद किया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This