March 30, 2026 5:37 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कुलदीप सिंह पठानिया ने लदरौर में किया केसीसीबी के एटीएम का उद्घाटन

 

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की भी दी जानकारी

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को लदरौर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के एटीएम का उदघाटन किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए विभिन्न सेवाओं के विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आने वाले समय में इन निर्णयों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। कुलदीप ने कहा कि केसीसीबी के अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन से संबंधित अधिकांश मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया गया है, जिससे ये अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, बागवानों, पशुपालकों और अन्य आम लोगों तक बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। विभिन्न विभागों की सब्सिडी योजनाओं के लाभार्थियों को केसीसीबी के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और बैंक के कारोबार में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा पर स्थित लदरौर कस्बे और बैंक के क्षेत्राधिकार के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने में भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के कुछ नियम आड़े आ रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए इन नियमों में छूट के लिए केसीसीबी प्रबंधन भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि लदरौर जैसे सभी सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग भी केसीसीबी की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर कुलदीप पठानिया ने केसीसीबी की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी भी दी और सभी लोगों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य, अन्य पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक भी उपस्थित थे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This