February 5, 2026 9:52 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बाबा बालक नाथ न्यास प्रशासन ने आगामी वित्त वर्ष व्यय के लिए किया करोड़ों रुपए के बजट का प्रावधान

  • वित्त वर्ष 2024-25 में न्यास प्रशासन लगभग 41 करोड़ रुपए का बजट करेगा खर्च

आवाज हिमाचल।बड़सर

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास प्रशासन की बुधवार को अहम बैठक हुई। बैठक में आगामी वर्ष 2024-25 व्यय के लिए बजट का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। न्यास प्रशासन की बैठक में आगामी वर्ष के लिए 41 करोड़ 72 लाख 20 हजार 256 रुपए खर्च करने का प्रावधान किया। वेतन व सेवानिवृत्ति उपदान मंदिर स्टाफ हेतु 11 करोड़ 50 लाख रुपए, शिक्षण संस्थान हेतु 8 करोड़ 75 लाख, गृह रक्षक के लिए 2 करोड़ 50 लाख, प्रशासनिक स्टाफ हेतु 25 लाख, मेलों के दौरान अस्थाई स्टाफ हेतु 33 लाख, हिस्सेदारों व निधियों के लिए 1 करोड़ 19 लाख 82 हजार 590 रुपए, फर्नीचर व अन्य सामग्री हेतु 15 लाख, लंगर हेतु 50 लाख, गरीब लड़कियों की शादी व बीमार व आर्थिक हेतु 30 लाख, अंकेक्षण व वकील फीस 5 लाख, वाहनों के लिए 8 लाख, पूजा सामग्री व बाबा जी की फोटा बनवाने के लिए 12 लाख, विद्युत सामग्री हेतु 55 लाख, स्वास्थ्य सामग्री हेतु 5 लाख, कार्यालय व्यय हेतु 25 लाख, शिक्षण संस्थानों हेतु 16 लाख, अग्रिशमक यंत्र की खरीद व रिपेयर हेतु 4 लाख, मंदिर परिसर के जीर्णाेद्धार हेतु 7 करोड़ 19 लाख, 87 हजार 666 रुपए, शिक्षण संस्थानों के निर्माण कार्यों हेतु 3 करोड़ 30 लाख, मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा व मरम्मत हेतु 8 लाख, कर्मचारियों को ऋण देने के लिए 60 लाख, सरायों में कंबल व गद्दे के लिए 2 लाख, गऊशाला संचालन व अतिरिक्त शैड व लाइट लगाने हेतु 80 लाख, सफाई व्यवस्था के लिए 66 लाख, यज्ञ व सत्संग हेतु 4 लाख, पानी बिल व शुद्धिकरण हेतु 1 लाख, एमएफडी/मैटल डिटेक्टर के लिए 1 लाख, लंगर सामग्री के रखरखाब हेतु 5 लाख, कर्मचारी समूह बीमा व अनुदान के लिए 10 लाख, जीएसटी हेतु 3 लाख रुपए, कूड़ा संयंत्र 15 लाख रुपए, ट्रीटमेंट प्लांट हेतू 10 लाख रुपए, आडियो वीडियो हेतु 15 लाख रुपए, टैक्सियों के लिए 10 लाख, पौधारोपण हेतु 2 लाख, जनरेटर के लिए 25 लाख, बंदरों से निजात के लिए 1 लाख, हैंडपंप के लिए 20 लाख, कर्मचारी कल्याण निधि के लिए 1 करोड़, डक्यूमैंट्री के लिए 6 लाख रुपए खर्च करने पर न्यास प्रशासन की मोहर लगी है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This