March 24, 2026 4:30 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

गूंज उठी भारत के संसद में मुंबई-ऊना ट्रेन की सीधी मांग

  • हमीरपुर से राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई मांग
  • उत्तरी व पूर्वी रेलवे को ऊना से जोडऩे का प्रयास, हिमाचल के लोगों को मिलगी सुविधा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

मुंबई से हिमाचल प्रदेश के ऊना के लिए ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी की मांग पिछले दिनों राज्यसभा संसद मे खूब गुंजी है। हमीरपुर से राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने गत दिनों भारत की संसद मे मुंबई से ऊना के लिए सीधे ट्रेन की मांग रखी है।

डॉ. सिकंदर ने राज्यसभा में कहा कि हिमाचल के लिए मुंबई (बांद्रा) से सीधी कोई ट्रेन सुविधा नहीं है। केवल पंजाब राज्य के नंगल या फिर चंडीगढ़ तक ही सीधी ट्रेने हैं जिससे हिमाचल आने वाले लोगों को आधे रास्ते में भी रात के समय देर सवेर उतरने को मजबूर होना पड़ता है। यदि नंगल या चंडीगढ़ तक जाने वाली ट्रेनों के रूट को ऊना (अंब) तक बढ़ा दिया जाए तो हिमाचल सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को मुंबई से ऊना आने जाने के लिए सीधी सुविधा प्राप्त होगी। डॉ. सिकंदर ने हिमाचल के लोगों की दशकों से चली आ रही मांग को संसद मे रख कर एक बार फिर से नई आश जगाई है। दीगर है कि मुंबई से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले तक ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी जुडऩे से जहां लोगों को ब्रेक जर्नी से छुटकारा मिलेगा वहीं इस सीधी ट्रेन कनेक्टविटी से हिमाचल प्रदेश मे पर्यटक को भी बढ़ावा मिलेगा। हिमाचल की जनता लगातार इसके लिए सरकार से मांग कर रही है। जनता की मांग को अमलीजामा पहनाने के लिए जहां हिमाचल की सुक्खू सरकार ने रेलबे बोर्ड से बात शुरू की है वहीं रेलवे बोर्ड ने भी रेलवे डिवीजन अंबाला को ट्रेनों की समय सारणी व रूट को लेकर रिपोर्ट भेजने को भी कहा है। इसी कड़ी में अब हमीरपुर के राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने भी संसद सत्र मे मुंबई से ऊना तक सीधे ट्रेन चलाने की पुरजोर मांग उठाते हुए हिमाचल के हित को रखा है। गौरतलब है कि मुंबई से चंडीगढ़ तक पंहुचने के लिए 30 घंटे का समय लगता है। ऐसे में हिमाचल के अन्तिम गंतव्य तक पंहुचने के लिए बस यात्रा का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे बोर्ड यदि मुंबई से ऊना तक सीधे ट्रेन चलाने की अनुमति देता है तो हिमाचल जल्द ही उत्तरी, पूर्वी रेलवे से जुड़ेगा।

मुंबई से ऊना तक ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी मिलती है तो मुंबई, सूरत, बड़ौदरा, इंदौरा, कोटा,मथुरा, नई दिल्ली, हरियाणा व पंजाब व अन्य राज्यों के पर्यटक ब्रेक जर्नी को छोड़ हिमाचल प्रदेश के लिए सीधी ट्रेन को प्राथमिकता देंगे! जिससे हिमाचल मे पर्यटन को बढ़ा मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे साथ ही प्रदेश की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This