March 24, 2026 4:31 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते उनके पास पक्षपात के लिए कोई जगह नहीं : राणा

  • लग कढिय़ार में 29 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का किया उद्घाटन

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने सोमवार को ग्राम पंचायत लग कढिय़ार में लगभग 29 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते उनके पास पक्षपात के लिए कोई जगह नहीं है, यही उम्मीद उन्हें पंचायत वासियोंं से भी है। उनका हर काम होगा राजनीति से ऊपर उठकर पंचायतों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतें पूरे हिमाचल के लिए एक उदाहरण बनकर उभरें। इसी सोच को धरातल पर उतारना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पंचायत भवन से पंचायत में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। गांवों की उन्नति व विकास के लिए हम सबको मिलजुलकर काम करना होगा, इसलिए सभी पंचायतवासी मिलकर आगे आएं। हर गांव में एक समान काम हों कहीं कोई समस्या हो तो उन्हें बेझिझक बताएं, वे हर समय जनता के लिए समर्पित है। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र राणा ने जन समस्याएं भी सुनीं व अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्राम पंचायत भटेड में विभागीय अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा कि जो भी लोगों की समस्याएं हैं उन्हें मौके पर निपटाया जा रहा है ताकि उन्हें बेवजह कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह लोगों के प्राथमिकता के आधार पर कार्य समय पर पूरा करें ताकि किसी को भी किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This