आवाज हिमाचल। हमीरपुर
पिछले कई वर्षों से जनकल्याण के कार्य करती आ रही सर्व कल्याणकारी संस्था का सर्व रिथु सेवा फाउंडेशन से एक समझौता ज्ञापन के द्वारा चंडीगढ़ में संगम हुआ।
इस अवसर पर सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अब हम केवल एक संस्था नहीं रहे बल्कि सर्व रिथु सेवा फाउंडेशन के संगम से एक ऐसा परिवार बन चुके हैं जो वसुदेव कुटुंबकम की विचारधारा पर चलकर जनसेवा में पूरी निष्ठा से लगा हुआ है।
सर्व कल्याणकारी संस्था और सर्व रिथु सेवा फाउंडेशन दोनों मिलकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और हिमाचल ही नहीं बल्कि चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में भी एक दूसरे के सहयोग से जनकल्याण की इस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।
सर्व रिथु सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि वैसे तो दोनों ही संस्थाएं अनेकों जनहित के कार्य करती आ रही हैं लेकिन निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर अत्यधिक मरीजों की मदद करना एक अनोखा ही अनुभव है। अब दोनों संस्थाओं के बीच में एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है जिसमें दोनों ही संस्थाएं मिलकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनहित के कार्यों को लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया की संस्था पिछले काफी वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है। वह काफी समय से वह देखते आ रहे थे कि बहुत से मरीज ऐसे भी हैं जो पैसों के अभाव में या किसी भी असमर्थता के चलते अपना इलाज चंडीगढ़ पीजीआई या किसी अन्य बड़े अस्पताल में जाकर नहीं करवा पा रहे। ऐसी ही विभिन्न समस्याओं को देखते हुए हमने यह फैसला लिया कि चाहे परिस्थिति कोई भी हो किसी भी जरूरतमंद मरीज को बिना इलाज के नहीं रहने दिया जाएगा और इसीलिए सर्व कल्याणकारी संस्था के कठिन प्रयासों से आज परिणाम सबके सामने है कि जहां पर पीजीआई के डॉक्टर खुद मरीज के क्षेत्र में आकर इलाज कर रहे हैं और जिन मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ जाकर ऑपरेशन की सलाह दी जाती है और वह असमर्थ हैं उनका खर्चा संस्था वहन कर रही है।
ऐसे में शिक्षा क्षेत्र में भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देना, शैक्षणिक भ्रमण करवाना और प्रोत्साहन हेतु प्रमाण पत्र वितरित करने इत्यादि के कार्यों में संस्था ने बेहतरीन कार्य किया है।
अब दोनों संस्थाएं मिलकर जनसेवा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और ‘नर सेवा नारायण सेवाÓ के वाक्य को चरितार्थ करेंगे।
Advertisement

Cricket Score
Stock Market
Stock Market Today by TradingView
Latest News

दो दिनों तक चले नववर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबाजी के साथ मनाया नया साल
January 1, 2024
No Comments
You May Like This
मरीज से मारपीट का आरोपी डॉक्टर टर्मिनेट
Awaz Himachal
December 25, 2025
राजीव राणा की नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग समाज को मिलेगी सशक्त आवाज
Awaz Himachal
December 24, 2025
राजनीतिक दबाव में काम कर रही है पुलिस, नशे के खिलाफ कार्रवाई में दिख रही है दोहरी नीति : इंद्रदत्त लखनपाल
Awaz Himachal
December 24, 2025
पहली बैठक में SDM स्वाति डोगरा का संतुलन, लेकिन अफसरशाही बनी विवाद की जड़
Awaz Himachal
December 24, 2025

लदरौर क्षेत्र की पेयजलापूर्ति शीघ्र बहाल करने को अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी: अंकुश दत्त शर्मा
Awaz Himachal
March 28, 2025
Why Your Solana NFTs Deserve a Backup Plan (And How the Phantom App Nails It)
Awaz Himachal
March 28, 2025

रैफल ड्रॉ में रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अंशदान दें और बड़े ईनाम भी जीतें: डीसी
Awaz Himachal
March 25, 2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बाबू राम राही का निधन
Awaz Himachal
March 21, 2025

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू करने की घोषणा की
Awaz Himachal
March 12, 2025