March 22, 2026 4:34 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

विकसित भारत की नींव मजबूत करने की ओर केन्द्र सरकार का एक कदम : भाजपा

  • अंतरिम बजट पर हमीरपुर भाजपा पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला भाजपा पदाधिकारियों राकेश ठाकुर, अभयवीर सिंह लवली, अजय रिन्टू व जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने गुरुवार को यहां जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। नैनो डैप का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, पीएम मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी एलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट की परंपरा जारी रखी है। अंतरिम बजट में अब तक लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती रही हैं। इसी वजह से सरकार ने किसी तरह के बड़े एलान करने से परहेज किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया अंतरिम आम बजट समावेशी और नवोन्मेषी होने के साथ ही देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। यह विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा। बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी एलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This