March 22, 2026 4:39 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

केंद्र सरकार का अंतरिम वजट दूरदर्शी, हर वर्ग का रखा गया है ध्यान : ऊषा बिरला

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हमीरपुर जिला भाजपा की उपाध्यक्ष ऊषा बिरला ने गुरुवार को केंद्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट को दूरदर्शी बजट करार दिया है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70 प्रतिशत आवास महिलाओं को मिले हैं। वहीं महिलाओं के लिए ऐलान किया गया कि नौ करोड़ महिलाओं से जुड़े 83 लाख स्वयं सहायता समूहों अहम योगदान रखते हैं। उनकी कामयाबी से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिली है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। केंद्रीय सरकार द्वारा तय किया है कि लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया है। बिरला ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश किया जोकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्तमंत्री ने इस बार छठा बजट सदन में पेश किया है। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा कहा गया है कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा, इसे 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ रुपए करने का निर्णय लिया गया है। इससे करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यक्रम में तेजी लाई जाएगी। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को आयुष मंत्रालय में शामिल करने का भी ऐलान किया गया है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने इस दूरदर्शी बजट को पेश करने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This