March 15, 2026 4:16 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

विधायक राजेंद्र राणा ने विकास कार्यों के लिए स्वीकृत करवाए सवा 10 लाख 

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सवा 10 लाख रुपए स्वीकृत करवाए हैं। स्वीकृत राशि में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंदडू में गांव थाना टिक्कर में रोशन लाल के घर के पास रास्ता व सुरक्षा दीवार के लिए 75 हज़ार, एससी बस्ती रोपा से लेकर थाना धार तक लिंक रोड़ की मरम्मत के लिए 75 हज़ार रुपए, हिंदो की धार में वीना देवी के घर के पास रास्ता व सुरक्षा दीवार के लिए 75 हज़ार, लिंक रोड खड्ड से लेकर एससी बस्ती थाना धार के रोड की मरम्मत के लिए 75 हज़ार, गांव हिंदो की धार में सिमरो देवी के घर के पास रास्ता व सुरक्षा दीवार के लिए 75 हज़ार, गांव सुखानी में ज्ञानचंद के घर से लेकर मेहली खड्ड रास्ता व सुरक्षा दीवार के लिए 75 हज़ार, ग्राम पंचायत भटेड़ के गांव कलोह में प्रभात सिंह के घर के पास रास्ता व सुरक्षा दीवार के लिए 75 हज़ार, ग्राम पंचायत भेरड़ा के गांव बगलु में मनी राम के घर के पास रास्ता व सुरक्षा दीवार के 75 हज़ार, ग्राम पंचायत लंबरी में पटवार घर के पास सुरक्षा दीवार के लिए 1 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पटलांदर में दो सुरक्षा दीवारों के 1 लाख 50 हज़ार रुपए, ग्राम पंचायत दाड़ला में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 1 लाख रुपए शामिल हैं।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This