March 15, 2026 1:08 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं हर क्षेत्र में सुजानपुर के बच्चे आगे : अभिषेक राणा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

सुजानपुर उपमंडल के न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल कक्कड ने अपना वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस समारोह में सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक सुरेश चंदेल ने मुख्य अतिथि अभिषेक राणा का स्वागत करते हुए की। अभिषेक राणा ने अपने संबोधन में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज का आवाहन किया कि छात्रों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि खेलकूद, कला, संगीत और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अलग-अलग क्षेत्र में अपनी रुचि के अनुसार सीखें और अपनी प्रतिभा से अपने परिवार और सुजानपुर क्षेत्र का नाम रोशन करें। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों पर छात्रों और स्कूल की टीम की प्रशंसा की। उन्होंने संस्था द्वारा सुजानपुर महाविद्यालय के छात्रों के टूर के बारे में लोगों को बताया कि सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन। अमृतसर के 2 दिवसीय टूर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को ले जाया जा रहा है जहां वे न केवल अलग अनुभव करेंगे बल्कि अपने इतिहास से जुडऩे का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था आगे भी होनहार छात्रों को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में लेख राज ठाकुर, अनंत राम, अनिल कुमार, सुभाष, रंजीत सिंह व देवानंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This