March 15, 2026 4:23 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बिझड़ी ताल स्टेडियम में व्यापारिक मेले को लेकर उत्पन्न विवाद प्रशासन की मध्यस्थता से खत्म

  • मेले के सफल आयोजन के लिए सहमति के खुले द्वार
  • एसडीएम बोले मेले सार्वजनिक होते हैं और इनका सबको होता है लाभ

आवाज हिमाचल। बड़सर
बिझड़ी के ताल स्टेडियम में लग रहे व्यापारिक मेले को लेकर स्थानीय पंचायत व व्यापार मंडल के बीच पिछले तीन दिनों से चल रहा विवाद प्रशासन की मध्यस्थता के बाद खत्म होता नजर आ रहा है। एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा व डीएसपी सचिन हिरेमथ ने इस मेले को लेकर चल रहे विवाद को लेकर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में स्थानीय पंचायत प्रधान संजय शर्मा व्यापार मंडल प्रधान रंजीत बबी के अलावा जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य तथा वार्ड मेंबर उपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि यह ग्राउंड जब पंचायत के अधीन है तो पंचायत अपने स्तर पर किसी भी प्रकार का आयोजन इस स्टेडियम में करवा सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी निजी सोच थी कि इस स्टेडियम में ढटवाल उत्सव के नाम से हर वर्ष एक मेले का आयोजन करें परंतु पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने इस मेले का आयोजन किया है जो एक बहुत अच्छी पहल है परंतु व्यापार मंडल वेवजह इसका विरोध कर रहा है। एसडीएम रोहित शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष सुजानपर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर इत्यादि जिलों में मेलों का आयोजन होता है और मेलों के दौरान बाजारों में खूब रौनक रहती है। ऐसे में व्यापार मंडल को इस मेले में स्थानीय पंचायत के साथ सहयोग करना चाहिए। पंचायत के सदस्यों ने भी इस व्यापारिक मेल को लगाने में सहमति जताई है और वार्ड नंबर एक व 2 से मेंबर राकेश फौजी तथा नीलम शर्मा का कहना है कि केवल व्यापार मंडल के चंद लोगों द्वारा बेवजह इस मेले का विरोध किया जा रहा है बल्कि गांवों के लोगों से पूछा जाए तो अधिकतर लोग इस मेले के लगने से खुशी है। वहीं पंचायत प्रधान संजय शर्मा का कहना है कि पिछले माह इस संदर्भ में पंचायत में आम सभा में प्रस्ताव रखा गया था जिस पर सभी लोगों ने सहमति जताई है और ऐसे में यदि व्यापार मंडल को कोई समस्या है तो मिल बैठकर हल निकाला जा सकता है। उन्होंने ताल स्टेडियम में लगने वाले इस व्यापारिक मेले के दौरान नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारे बाजार का कोई भी दुकानदार यहां पर स्टाल लगा सकता है और बाजार कमेटी उन दुकानदारों की लिस्ट मुझे दे दे उनके लिए स्टॉल फ्री रहेंगे। पंचायत प्रधान का कहना है कि इस मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक व खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This