March 25, 2026 4:17 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मुख्यमंत्री ने मंडी के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए

आवाज हिमाचल। मंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने आज मंडी जिला के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। उन्होंने अवाहदेवी-टीहरा सड़क पर 2.92 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, अनसवाई से चसवाल सड़क पर 2.21 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, हुक्कल चत्तर सड़क पर 66.85 लाख रुपये की लागत से बने पुल, 2.98 करोड़ रुपये की लागत से शेरपुर से सरी वाया खबेर सड़क पर बने पुल, सजाऊ चतरयाणा सड़क पर 1.98 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, धर्मपुर में 74.65 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के टाइप-2 स्टाफ क्वार्टर, मंडप में 30.90 लाख रुपये की लागत से सहायक अभियंता के आवास तथा धर्मपुर में 88 लाख रुपये की लागत से बने जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधा केंद्र का निर्माण बांस पर आधारित वस्तुओं के निर्माण तथा कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एचपी शिवा परियोजना के तहत जिला मंडी के चौंतड़ा, गोपालपुर तथा धर्मपुर खण्ड में सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए 50.55 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना से 775 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने 4.42 करोड़ रुपये की लागत से धर्मपुर में बनने वाले लोक निर्माण विभाग के वृत कार्यालय भवन और रंगड़ में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उप-केंद्र की आधारशिला भी रखी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने सिद्धपुर में 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सेरीकल्चर) के अंतर्गत कोकून मार्केटिंग और स्टोरेज सेंटर का शिलान्यास भी किया।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मढ़ी में निर्माणाधीन अटल आदर्श विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This