March 22, 2026 4:47 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सुख सरकार प्रत्येक गांव के रास्ते को पक्का और एंबुलेंस मार्ग से जोडऩे को प्रतिबद्ध : डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
ग्राम पंचायत अमरोह के चीगड गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मंगलवार को दौरा किया और वहां के निवासियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर गांव वासियों ने बताया कि उनकी मुख्य समस्या गांव में सड़क मार्ग व पीने के पानी की व्यवस्था की कमी है। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान ने बताया कि जंगली जानवरों व आवारा पशुओं की वजह से उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है, क्योंकि गांव के साथ घना जंगल लगा हुआ है। इस मौके पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने गांव वासियों को आश्वस्त किया कि सुख सरकार प्रत्येक गांव के रास्ते को पक्का और हर गांव को एंबुलेंस मार्ग से जोडऩे को प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से उनके गांव को भी पक्के सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा और साथ में ही उनके पीने के पानी की समस्या को भी एक महीने के अंदर ठीक कर दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने लोगों के हितों के लिए पिछले 1 साल से लगातार लोगों के हित में फैसले ले रही है और हर गांव और हर शहर का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने एक साल के अंतराल में अपनी दी हुई गारंटीयों में से तीन गारंटीयों को भी पूरा कर दिया है। उन्होंने इस मौके पर गांव वासियों से आह्वान किया कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों को और मजबूत करें ताकि वह और दुगनी ऊर्जा के साथ हमारे प्रदेश के विकास को ऊंचाइयों पर ले जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार से जरूर पूछें कि एक साल में 2 करोड़ रोजगार के हिसाब से हमारे नौजवान युवकों के लिए 20 करोड़ रोजगार कहां है? कहां है वह 35 रुपए लीटर डीजल पेट्रोल? और कहां है वह 15 -15 लाख रुपए जो कि हमारे खातों में आने थे? वर्मा ने कहा कि समय की जरूरत है कि प्रदेश में तो कांग्रेस की सरकार है देश में भी कांग्रेस की सरकार को लाना है ताकि देश का विकास ऊंचाइयों पर पहुंचे और बेरोजगारी को खत्म किया जा सके। इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान ,वार्ड पंच, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This