March 22, 2026 4:47 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

प्रदेश में आम जनता की आवाज बन रही सरकार की आवाज : इंद्र दत्त लखनपाल

  • सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद कर रहे मुख्यमंत्री
  • बेहतर गुणवता युक्त शिक्षा के लिए हर विधानसभा में खोले जा रहे डे-बोर्डिंग स्कूल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को सदृढ़ बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है और इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम भी धरातल पर शुरू हो चुका है। हिमाचल के बच्चों को अपनी अपनी विधानसभा मे ही क्लालिटी युक्त शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र मे डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है! यह बात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। लखनपाल ने कहा कि बड़सर के कोहडरा मे डे बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा जिसके लिए औपचारिकतायें पूरी हो चुकी हैं। शीघ्र ही बड़सर के बच्चों को इस स्कूल में हाई क्लास शिक्षा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को बड़सर के एक दिवसीय दौरे पर है और इस दौरान वह लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का हल करेंगे साथ ही करोड़ों रूपये के विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत पहली बार बड़सर आ रहे है ऐसे मे उनके स्वागत मे किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोग बिझड़ी ताल स्टेडियम मे पंहुचे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वारÓ कार्यक्रम आरंभ किया है। इसी कड़ी में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक लखनपाल ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पूर्व प्रधानाचार्य आनंद किशोर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में विजिलेंस विंग की एएसपी रेणु शर्मा, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर प्रीतम चंद, बीडीसी सदस्य डैनी जसवाल और विनोद कुमार, पंचायत सदस्य सतीश कुमार और कंचन शर्मा, कैप्टन बुद्धि सिंह, मदन लाल सोनी, शुभम सोनी, गांव मोरसू के सुरजीत सिंह, भाग सिंह, डॉ. हंसराज, सोहन सिंह, शेर सिंह, रमेश रनौत, अश्वनी गणपति, पुष्पेंद्र वर्मा, युद्धवीर सिंह, मनीष बनयाल, अभिषेक ठाकुर, सुनील कुमार, करेर के उपप्रधान राजेश कुमार, लोहडर के उपप्रधान संजय जसवाल, एसएमसी अध्यक्ष बृज मोहन, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This