March 22, 2026 4:47 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए सजा ताल स्टेडियम बिझड़ी

  • बड़सर में करोड़ों के भूमिपूजन व उद्घाटन के साथ, मुख्यमंत्री जनता से करेंगे सीधा संवाद
  • विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की मांग पर मुख्यमंत्री बड़सर के लिए कर सकते हैं करोड़ों की घोषणाएं

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह 24 जनवरी को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ताल स्टेडियम बिझड़ी मे जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों रूपये के विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास व उद्धघाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे राधा स्वामी चेरिटेबल अस्पताल के हैली पैड पर उतरेंगे और सीधे ताल स्टेडियम बिझड़ी के लिए निकलेंगे। दोपहर 12 बजे के करीब बिझड़ी ताल स्टेडियम से मुख्यमंत्री 6 करोड़ की लागत से बने सुदर-बतलाऊ झोरघाट पुल का उद्घाटन कर उसका लोकार्परण करेंग।! इसके बाद सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका मौके पर ही समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान बिझड़ी ताल स्टेडियम मे उमड़ी भीड़ को संबोधित करेंगे। अपने इस संबोधन मे विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की मांगों पर मुख्यमंत्री बड़सर के लिए करोड़ों रूपये की घोषणाएं भी कर सकते हैं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 132 करोड़ की लागत से बनने बाली गोबिंद सागर झील उठाऊ पेयजल योजना का भूमि पूजन करेंगे। वहीं बड़सर नागरिक अस्पताल मे करोड़ों की लागत से नवनिर्मित आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके आलावा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एडिशनल कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन व कांग्रेस ने तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया है। बिझड़ी के ताल स्टेडियम मे मंच का निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़सर क्षेत्र के हजारों लोगों के उपस्तिथ होने की संभावना है ऐसे मे इसकी तमाम व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहना लिया गया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल कार्यक्रम के दौरान बड़सर के लिए विकासात्मक कार्यों की लिस्ट मुख्यमंत्री को प्रेषित कर अपनी मांगों पर मोहर लगवा सकते हैं। दीगर है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत पहली बार बड़सर आ रहे है ऐसे मे बड़सर की जनता को उनके दौरे से बहुत सारी उम्मीदें हैं। जनता की ये उम्मीदें पूर्ण होती है नहीं इस बात का खुलासा तो मुख्यमंत्री की ताल स्टेडियम से की जाने बाली घोषणाओं के बाद ही चल पायेगा लेकिन मुख्यमंत्री के बड़सर दौरे को लेकर जनता मे उत्साह भरपूर दिखाई दे रहा है।

 


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर से संबध रखते हैं। ऐसे मे पहली बार बड़सर की जनता से रूबरू होने बड़सर पंहुच रहे मुख्यमंत्री का ताल स्टेडियम मे जनता भव्य स्वागत करेगी। इस दौरान समस्त जिला के लोगों को उनसे हर विधानसभा क्षेत्र मे बहुत सी उम्मीदें है हालांकि लोगों के मांगने से पहले ही मुख्यमंत्री ने हमीरपुर की जनता के वह सब कुछ देने की घोषणा कर चुके हैं जिन्हे शायद ही कोई मुख्यमंत्री हमीरपुर के लिए दे पाता। बड़सर का विकास निरंतर जारी है और इस बीच विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मुख्यमंत्री के समक्ष सलौनी से दियोटसिद्ध सड़क मार्ग को डबल लेन करने, बड़सर व भोटा में बस अड्डे के निर्माण, कोहडरा मे बनने बाले डे-बोर्डिंग स्कूल के कार्य को शीघ्र शुरू करवाने, बाबा बालक नाथ मंदिर को रोपवे से जोडऩे, नागरिक अस्पताल व बिझड़ी सिविल अस्पताल के भवन निर्माण व स्टॉफ को पूरा करने सहित कई करोड़ों की योजनाओं की मांग रखेंगे। लिहाजा आज मुख्यमंत्री बड़सर के ताल स्टेडियम बिझड़ी मे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को बड़सर दौरे पर आ रहे हैं। बिझड़ी के ताल स्टेडियम मे मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं का सीधा निदान करेंगे। साथ ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बनी करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास, भूमि पूजन व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। बड़सर की जनता भी मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत मे जुटी हुई है।
किशन कुमार चौधरी,
प्रदेश कांग्रेस सचिव।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This