February 5, 2026 9:57 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

किसान मोर्चा का एक गांव 11 किसान अभियान आरंभःअजय शर्मा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल हमीरपुर की एक विशेष बैठक आज गौशाला परिसर वलयूट में मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा जिला अध्यक्ष अनिल काकू पूर्व जिला महामंत्री कमलेश परमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों के क्रियान्वन के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई एक गांव 11 किसान अभियान में तेजी लाने के लिए विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर में बांटा गया है और इसमें मंडल के विभिन्न पदाधिकारी को दायित्व सोपा गया।

बैठक से पूर्व गौशाला एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के 20000 गांव में किसान मोर्चा प्रति गांव 11 किसान की एक टीम खड़ी करेगा जो लोकसभा में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई है चाहे वह फसल बीमा योजना हो चाहे किसान सम्मान निधि हो उन्होंने कहा कि फरवरी माह में हर मंडल में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसने की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने भी अपने विचार रखें मुख्य अतिथि प्यारेलाल शर्मा ने किसान मोर्चा के पदाधिकारी का आवाहन किया के वे संगठन को और सुदृढ़ करें और मोर्चा के काम को गांव गांव तक पहुंचाएं इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर संजीवन पटियाल मंडल महामंत्री प्रमोद पटियाल संजीव ठाकुर उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा दया सिंह नवनीत ठाकुर विक्रम सिंह कैप्टन देशबंधु कृष्ण चंद रेखा देवी पूजा शर्मा सोमराज सहित अन्य उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This