April 7, 2026 5:16 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मुख्यमंत्री दोनों विधानसभाओं में करेंगे करोड़ों रूपये के शिलान्यास व उद्घाटन

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 20 को भोरंज व 24 जनवरी को बड़सर में लोगों की समस्याओं का करेंगे निदान

बड़सर में 132 करोड़ की पेयजल योजना का होगा भूमि पूजन

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज व 24 जनवरी को बड़सर विधानसभा के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर दोनों ही विधानसभाओं मे तैयारियां शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताविक दौरे को सफल बनाने के लिए लेकर प्रशासन व कांग्रेस ने कमर कस ली है। 20 जनबरी को मुख्यमंत्री भोरंज विधानसभा के कंज्याण मे लोगों से सीधा संवाद क्र उनकी समस्याओं का मौके पर हल करेंगे! इसके साथ मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे में करोड़ों रूपए के उद्घाटन व शिलान्यास करके व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में विकासात्मक कार्यों को नया रूप देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वारा जाहू में औद्योगिक केंद्र व सुलगवान डोहग में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास से करेंगे। इसी तरह 12 करोड़ रूपए से बने भोरंज सिविल अस्पताल के नव निर्मित भवन, 45 करोड़ रूपए की लागत से भोरंज के लिए बनी लगवालत्ती-बमसन उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे। इसी तरह भोरंज बस अड्डे, सम्मू ताल के सौंदर्यकरण, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 28 ओवर हैड़ टैंकों के निर्माण, चौबीस घंटे भोरंज क्षेत्र को पानी देने वाली 45 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली मालियां-सधिरयाण उठाऊ पेयजल योजना, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल करहा का भी शिलान्यास होगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अवासीय भवन का उद्घाटन करके विभाग को समर्पित किया जाएगा। वहीं 24 जनवरी को मुख्यमंत्री बड़सर विस के प्रस्ताविक दौरे पर रहेंगे जिसमें करोड़ों रूपये के भूमि पूजन, शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू बड़सर के लोगों की प्यास बुझाने के उदेश्य से 132 करोड़ की लागत से बनने वाली गोबिंद सागर झील पेयजल उठाऊ योजना को शुरू करने के लिए भूमि पूजन करेंगे। करोड़ों की लागत से बनने वाले एडिशनल डिस्ट्रिक कार्यालय का शिलान्यास व 6 करोड़ की लागत से निर्मित सुदर बतलाऊ झोरघाट का उद्घाटन कर लोकार्परण करेंगे। इसके उपरांत बिझड़ी के ताल स्टेडियम मे जनसभा का आयोजन होगा जिसमें सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं का मौके पर ही हल करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। भोरंज व बड़सर विधानसभा क्षेत्रों को अपने इन प्रस्ताविक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की सौगात भी दे सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन व कांग्रेस जुट गई है वही जनता में भी इन प्रस्तावित दौरों को लेकर काफी उत्साह देखने मिल रहा है।

बॉक्स

बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे कई ऐसे विकासात्मक कार्य है जिन्हें आज तक किसी भी सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया है लेकिन ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से बड़सर की जनता को बहुत उम्मीदें है कि मुख्यमंत्री उनके सपनों को साकार करेंगे। बड़सर में बस अड्डे का मुद्दा दशकों से चुनावों में ही उलझता रहा है, भोटा बस अड्डे पर भी राजनीति के आलावा अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। बड़सर सलौनी, बिझड़ी व दियोटसिद्ध में पार्किंग की व्यवस्था का सपना अभी तक अधर में है। इन सारी समस्याओं की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल जनता को राहत पंहुचाने की पूरी जोर कोशिश करेंगे और हो सकता है कि मुख्यमंत्री जनता हित को देखते हुए बड़सर को करोड़ों की सौगात भी प्रदान कर सकते है। हालांकि मुख्यमंत्री विश्व विख्यात बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की पहले ही बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के बड़सर दौरे से यहां की जनता की बहुत उम्मीदें जुडी हुई है लेकिन यह मुख्यमंत्री के दौरे के बाद ही पता चल पायेगा कि जनता की कितनी उम्मीदों को सकारता मिलती है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This