February 5, 2026 7:16 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सुजानपुर के अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने पर कैबिनेट की मोहर

  • राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया

आवाज हिमाचल। सुजानपुर

सुजानपुर अस्पताल की बेड क्षमता को बढ़ाने के लिए आज कैबिनेट द्वारा दी गई मंजूरी से इलाका वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। पिछले साल मार्च महीने में होली उत्सव के दौरान स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अस्पताल की बेड क्षमता 50 से बढ़कर 100 बेड करने का ऐलान किया था और साथ ही टोनी देवी में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा भी की थी। इन दोनों घोषणाओं को अब अमलीजामा भी पहना दिया गया है। डिग्री कॉलेज का काम जहां पहले ही केबिनेट से मंजूर होकर शुरू हो चुका है, वही आज राज्य मंत्रिमंडल की शिमला में हुई बैठक में सुजानपुर के अस्पताल की बेड क्षमता को बढ़ाने की भी मंजूरी प्रदान कर दी गई। सुजानपुर हॉस्पिटल की बैठक क्षमता बढ़ाने से यहां स्वास्थ्य ढांचा और सुदृढ़ होगा और डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी तथा विभिन्न टेस्टों की सुविधा भी यहां रोगियों को मिल सकेंगी। गौरतलब है कि पिछले साल होली उत्सव के दौरान मंच से राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से इस अस्पताल की बेड की क्षमता बढ़ाने की मांग पुरजोर तरीके से रखी थी और यह दलील दी थी कि सुजानपुर का यह अस्पताल साथ सटे कांगड़ा जिला और सांधोल के आसपास के क्षेत्र के लोगों की जरूरत को भी पूरा करता है और यहां बेड क्षमता कम होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग को मंच से ही स्वीकार कर लिया गया था और अब कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिलने पर विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल्य का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की बेड क्षमता में इजाफा होने से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में और बढ़ोतरी होगी जिसका इलाका वासियों को भरपूर लाभ मिलेगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि इलाके के विकास में कोई कसर शेष नहीं रखी जाएगी और सभी विकासात्मक घोषणाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोनी देवी में सरकारी कॉलेज खोले जाने की उनकी मांग को भी मुख्यमंत्री ने पिछले साल स्वीकार किया था और कैबिनेट में से मंजूरी भी प्रदान कर दी थी। और इसका काम भी अब शुरू हो चुका है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This