February 5, 2026 7:16 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

विधायक राजेंद्र राणा ने विकास कार्यों के लिए स्वीकृत करवाए सवा 12 लाख

 बिना किसी द्वेष व भेदभाव के समान रूप से करवाया जा रहा विकास: राजेंद्र राणा

आवाज हिमाचल। सुजानपुर

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सवा 12 लाख रुपए स्वीकृत करवाए हैं। स्वीकृत राशि में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिब्बी में टिब्बी से भाटी संपर्क सडक़ के लिए 2 लाख रुपए, गुब्बर में अनीता देवी के घर से पेयजल टैंक तक सुरक्षा दीवार के लिए 75 हजार रुपए, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी के चारदीवारी के लिए डेढ़ लाख रुपए, चमियाना गांव की संपर्क सडक़ के लिए 2 लाख रुपए, जन हित में रीसे जलेड संपर्क सडक़ के लिए डेढ़ लाख रुपए, ग्राम पंचायत री राख सलूही में डेढ़ लाख रुपए, वैटनरी डिस्पेंसरी बनाल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 2 लाख रुपए तथा जोल पंचायत के थाती में सुरक्षा दीवार के लिए 1 लाख रुपए शामिल हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार में बिना किसी द्वेष व भेदभाव के पूरे विधानसभा क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। क्षेत्र की ऐसी कोई पंचायत नहीं है, जहां वह स्वयं नहीं पहुंच रहे हों। अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। प्रत्येक विकास कार्य की मानिटरिंग भी की जा रही है। बराबर फीडबैक ली जा रही है, ताकि कोई भी विकास कार्य लटके नहीं। उन्होंने कहा कि जन सेवा के उद्देश्य से ही वह राजनीति में आए हैं तथा सुबह से शाम तक जन संवाद में लगे रहते हैं, जोकि उनके व सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच की मजबूत कड़ी भी है। उन्होंने कहा कि जनता से भी आग्रह किया कि विकास कार्यों के लिए वह स्वयं भी आगे आएं।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This