February 23, 2026 4:19 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हैप्स में धूमधाम से मनाया गणित मेला

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में आज गणित मेला धूमधाम से मनाया गया । इस मेले का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार अकादमिक समन्वयक कंचन लखनपाल व शशि वाला द्वारा किया गया। इस मेले में कक्षा तीसरी, चौथी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यह सीखना था कि किस तरह से रूपए-पैसे का लेनदेन करके चीजों को खरीदा जाता है। इस मेले में कुछ बच्चों ने दुकानदार और कुछ बच्चों ने ग्राहक की भूमिका निभाई। बच्चों ने यह सीखा कि किस तरह से चीजों को खरीदा जाता है और ग्राहक को बकाया वापस किया जाता। इस मेले को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए विद्यालय समन्वयक कंचन लखनपाल और शशि बाला ने समस्त प्राइमरी विभाग को बधाई दी।

 

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This