उपराष्ट्रपति ने एक से श्रेष्ठ संस्था के 500वें केंद्र का हमीरपुर में किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री की थपथपाई पीठ, देश को अनुराग मॉडल अपनाने की जरूरत
आवाज हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर
देव भूमि हिमाचल के हमीरपुर जिला के पुलिस ग्राउंड मे पंहुचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने एक से श्रेष्ठ संस्था के 500 वें केंद्र का उद्घघाटन किया। दोसडका पुलिस ग्राउंड मे आयोजित इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी उनके साथ हमीरपुर पंहुची हुई थी वहीं हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी सहित स्थानीय विधायक आशीष शर्मा भी मुख्य रूप से कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रजवलित कर की।
हमीरपुर में पहली बार पंहुचे उपराष्ट्रपति को केंद्र संचालकों ने हिमाचल की संस्कृति के मुताबिक चंबा की थाली भेंट स्वरूप दी तथा पहाड़ी शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा की देव भूमि हिमाचल व यहां के लोगों के प्रति हमेशा ही मेरे दिल मे प्रतिष्ठित स्थान रहा है लेकिन आज हमीरपुर के लोगों से मिले अथाह प्यार को देखकर हिमाचल के प्रति मेरे दिल मे विशेष स्थान हो गया है।
उन्होंने कहा की मैं कार्यक्रम में देरी से पंहुचा इसके लिए मे लोगों से माफ़ी चाहता हूं। उन्होंने कहा की आज भारत देश दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा हुआ है, जो इस बात का प्रतीक है कि देश अपने प्रगृति पथ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं के उत्थान के लिए देश मे कई योजनाएं चल रही हैं जिनका हर महिला को फायदा मिले इसके लिए इन योजनाओं को घर घर पंहुचाने का काम किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों मे देश की महिलाएं आत्म निर्भर हुई है आज देश की बेटियां सरकारी दफ्तरों में अधिकारी है, पायलट हैं, भारतीय सेना का नेतृत्व कर रही हैं खेलों में भी भारतीय बेटियों ने दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अनुराग ने महिलाओं, बच्चों व स्वास्थ्य क्षेत्र में जिस तरह से काम किया है उस मॉडल को पूरे देश को अपनाने की जरूरत है। अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे हिमाचल में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की उपलब्धियों के बुते 5वीं बार सांसद की कुर्सी उनका बेसब्री से इंतजार कर रही है। धनखड़ ने कहा की प्रधान मंत्री ने देश में अमृतकाल की मजबूत नींव रख दी है और 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगा जोकि देश वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि एक से श्रेष्ठ केंद्रों के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारने का बहुत ही बहुमूल्य काम सांसद द्वारा किया जा रहा है।
इसके उपरांत हमीरपुर स्थित एनआईटी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम मे भाग लिया। वहां उपराष्ट्रपति ने छात्रों से सीधा संवाद किया तथा कहा कि शिक्षण संस्थानों मे जाने से हमेशा मनोबल बढ़ता है और छात्रों को अपने भविष्य को बनाने के साथ-साथ देश सेवा का ज्जवा बना रहता है। उन्होंने कहा कि छात्र अवस्था ही एक मास्टर ऐसा साधन है जहां से हम अपने समाज, प्रदेश व देश के प्रति उतरदायित्व को निभाने कि प्रेरणा मिलती है। बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ, माता पिता व गुरुजनों के प्रति सेवाभाव सीखने चाहिए तभी हम अच्छे इंसान के साथ अच्छे राष्ट्र निर्माता बन सकते है।
एक से श्रेष्ठ योजना से 9 हजार बच्चे व 32 हजार परिवार कर रहे सीधे लाभ ग्रहण : अनुराग
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत 9000 हजार बच्चे व 32000 परिवार सीधे लाभ ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों का उदेश्य जनता, बच्चों महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना है। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत आम लोगों के सवास्थ्य पर ध्यान दिया गया तथा लाखों लोगों के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से सेंकड़ों महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाये गए। उन्होंने कहा की ये गौरव की बात है की आज देश के उप राष्ट्रपति हमीरपुर पधारे हैं तथा उनके स्वागत के लिए उमड़े जन सैलाव ने अपना प्यार न्यौछवर किया है।
अनुराग ने लोगों के जीवन उत्थान के लिए दिया बड़ा योगदान : शिव प्रताप शुक्ल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग मजबूत, यशस्वी मंत्री हैं तथा आगे भी इनका सफर इसी तरह से बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा की एक से श्रेष्ठ केंद्रों के माध्यम से अनुराग ठाकुर ने लोगों के जीवन उत्थान के लिए बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने क्षय रोग के जड़ से उन्मूलन पर बल देते हुए कहा की अधिक से अधिक लोग निक्षय मित्र बने।










