आवाज हिमाचल। हमीरपुर
समग्र शिक्षा के तहत सी एस सी के माध्यम से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोंना करौर के प्रिंसिपल धर्मपाल चौधरी ने हमीरपुर के सी एस सी संचालकों को आधार किटें वितरित की गई जिसमें लैपटॉप प्रिंटर व आधार मशीन उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर सी एस सी आधार टीम के स्पोक योगेश शर्मा,सी एस सी स्पोक लकी पुरी , सी एस सी जिला प्रबंधक अमरीश पुरी वह प्रवीण कुमार, संदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे । सीएससी जिला प्रबंधक अमरीश पुरी ने बताया की सी एस सी के संचालक स्कूलों में आधार कैंप लगाकर बच्चों के आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे।





