- 1000 पुलिस कर्मी तैनात, 11 सैक्टरों मे बंटा शहर
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के दौरे पर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरे के दौरान 1000 के करीब पुलिस जवानों को तैनात किया जा रहा है। गुरुवार से ही हमीरपुर शहर पुलिस जवानो की तैनाती से छाबनी मे तब्दील हो गया है। शहर को 11 सैक्टरो मे बांटा गया है। 5 और 6 जनवरी को जिले में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून और ड्रोन इत्यादि की उड़ानों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मध्यजर 6 जनवरी को हमीरपुर शहर मे थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक बंद रहेगी। इस दौरान केवल एंबुलेंस व प्रशासन की गाडिय़ों को ही जाने की अनुमति रहेगी। इसके आलावा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों जुटा हुआ है। हमीरपुर दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति पुलिस ग्राउंड दोसडका व एनआईटी सभागार मे होने बाले कार्यक्रमों मे भाग लेंगे। एनआईटी के सभागार में उपराष्ट्रपति विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। सभी अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने 5 व 6 जनवरी को हमीरपुर की जनता व यहां आने वाले लोगों से सहयोग की अपील करते हुए नियमों का पालन करने का आग्रह भी किया है।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों मे जुटा हुआ है। उपराष्ट्रपति 6 जनवरी को पुलिस ग्राउंड व एनआईटी मे सुनिश्चित कार्यक्रमों मे भाग लेंगे। सभी अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए है।
हेमराज वैरवा
उपायुक्त हमीरपुर।
उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान पुलिस के 1000 जवान सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। हमीरपुर शहर को 11 सेक्टरों मे बांटा गया है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। 5 व 6 जनवरी को सभी लोगों से सहयोग की अपील की जाती है कि प्रशासन के नियमों का पालन करें व अनुशासन का परिचय दें।
डॉ. आकृति शर्मा
एसपी हमीरपुर।






